{"_id":"5c2935eabdec2256f16c00c6","slug":"91546204650-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ की फटकार का दिखा असर, नहीं लगी सड़क पर पैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ की फटकार का दिखा असर, नहीं लगी सड़क पर पैठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ रविवार को सीओ की फटकार के बाद मैदान में ही लगी। पैठ लगने के दौरान सीओ मवाना ने रोड का निरीक्षण किया।
प्रत्येक रविवार को तहसील रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ ठेकेदार मनमानी करते हुए रोड पर लगवाता था। जिस कारण तहसील रोड पर जाम की समस्या बनी रहती थी। शनिवार को सीओ मवाना ने ठेकेदार व नगर पालिका के चेयरमैन के साथ बैठक की और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए मैदान में पैठ लगाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि सड़क पर पैठ लगी तो कार्रवाई होगी।
रविवार को ठेकेदार ने सीओ के आदेश के बाद पैठ को मैदान में ही लगवाया, जिस कारण तहसील रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिली। वहीं सीएचसी के चिकित्सकों ने भी परिसर में पैठ के दौरान लगने वाली पार्किंग से राहत की सांस ली। सीओ मवाना पंकज कुमार का कहना है कि आगे भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी। यदि सड़क पर ठेकेदार ने पैठ लगाई तो कार्रवाई की जायेगी।