{"_id":"5c1bebebbdec2256af3f4b2b","slug":"91545333739-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में एक्सप्रेस वे पर कैंटर-डीसीएम से टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में एक्सप्रेस वे पर कैंटर-डीसीएम से टकराया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस-वे पर टकराए कैंटर डीसीएम, एक चालक की मौत
मुरादनगर। कोहरे के कारण ईस्टर्न परिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिक्कनपुर गांव के पास बुधवार रात तीन बजे तेज रफ्तार कैंटर आगे जा रही डीसीएम से जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे में कैंटर के परखच्चे उड़ गए।
जिला मैनपुरी करहल निवासी संजीव कुमार (39)पुत्र रामस्वरूप कैंटर में माल लेकर बुधवार रात गुरुग्राम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते हरिद्वार जा रहा था। बुधवार रात करीब तीन बजे एक्सप्रेस-वे पर भिक्कनपुर गांव के पास कोहरा के बीच कैंटर आगे जा रही डीसीएम से भिड़ गया। हादसे के बाद डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक संजीव कुमार को गंभीर हालत में गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर और डीसीएम को एक्सप्रेस-वे हटवाया। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक संजीव के रिश्तेदार शचींद्रनाथ निवासी द्वारिका नई दिल्ली की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।