{"_id":"5bb287cb867a557f5742eb06","slug":"91538426827-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही सरकार: विनोद कुमार बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही सरकार: विनोद कुमार बेचैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस सफाई कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए मंगलवार को भूखहड़ताल की जाएगी। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर मोदी सरकार पिछले चार सालों से सफाई कर्मचारियों का शोषण करती आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाना बहुत अच्छी बात है। मगर जिन सफाई कर्मचारियों की मदद से यह अभियान चलाया गया, सरकार ने आज तक उनकी सुध नहीं ली। सरकार की इसी नीति के विरोध में गांधी जयंती के अवसर पर कमिश्नरी चौराहे पर भूखहड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया है। इस भूखहड़ताल के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, मानक के अनुरूप क्षेत्रों में उनकी तैनाती सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को उठाकर उनका समाधान कराए जाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/