{"_id":"5b2c070c4f1c1b13358b808b","slug":"91529612044-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी सत्र से शुरू होंगे छह जिलों में बीएससी नर्सिंग कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी सत्र से शुरू होंगे छह जिलों में बीएससी नर्सिंग कॉलेज
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी सत्र से शुरू होंगे छह बीएससी नर्सिंग कॉलेज
मेरठ। प्रदेश में छह स्थानों पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज इसी साल शुरू होंगे। इसकी तैयारी चल रही है। मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक और नर्सिंग कॉलेजों के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश राणा को फिर लखनऊ बुलाया गया है।
डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि छह जिलों में खुलने वाले बीएससी नर्सिंग कॉलेज में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होने का निर्णय लिया गया है। लिहाजा प्राचार्यों से समन्वय स्थापित करने के लिए शासन ने फिर लखनऊ बुलाया है। उन्होंने बताया कि कितनी सीटों के साथ शुरूआत करनी है, इसे लेकर बातचीत की जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक मेडिकल कॉलेज मेरठ में ही बीएससी नर्सिंग कॉलेज है। यहां 100 सीटें हैं। जिन छह स्थानों पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज खुलने हैं, उनमें आगरा, झांसी, गोरखपुर, कानपुर और इलाहाबाद हैं।