{"_id":"5b217b244f1c1bb36e8b7ca1","slug":"91528920868-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा वर्ल्डकप के साथ बढ़ा फुटबाल का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीफा वर्ल्डकप के साथ बढ़ा फुटबाल का रोमांच
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फीफा वर्ल्डकप के साथ बढ़ा फुटबाल का रोमांच
मेरठ। फीफा वर्ल्डकप के साथ फुटबाल खिलाड़ियों में भी जोश आ गया है। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्डकप से पहले ही शहर के अलग-अलग मैदानों में खिलाड़ियों में रोमांच पैदा हो गया है। बुधवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में रेसिक्स टैलेंट गोल्ड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर गोल दागे। पहले मैच में फनटेसी गर्ल्स ने सुपर स्ट्राइकर्स को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में ऑल स्टार्स ने डायनेमो टीम को 4-0 से हराया। तीसरे मैच में फनटेसी क्लब ने रॉयल किंग को 1-0 से हराया। मुख्यातिथि विभा रस्तोगी, रेखा रस्तोगी, सीमा, पूनम, मंगल, शिल्पी खट्टर, दीपा चौधरी, सुनीता वर्मा मौजूद रहे। कोच ललित पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। वहीं लालकुर्ती स्थित तोपखाना के मैदान में फुटबाल खिलाड़ी गौरव तोमर व अरविंद सिरोही द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। पहले मैच में केएफसी टीम ने डिसपाईट को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में जीनियस ने इलेवन स्टार को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में आर्यन एफसी ने सनराइजर्स को 2-1 से हराया। चौथे मैच में ड्रीम एफसी ने रोमांचक मुकाबले में डिफेंस यूनाईटेड क्लब को 5-4 से हराया। इस दौरान अतिथि अनंत जैन, विक्रांत राजपूत, आनंद कश्यप, गौरव तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।