{"_id":"5b12fe604f1c1ba16e8b5e5d","slug":"91527971424-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने दिया धरना
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने रखा उपवास
मेरठ। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों की समन्वय समिति के बैनर तले जनपद के कर्मचारियों ने विकास भवन पर धरना दिया। इन कर्मचारियों की तीन सूत्रीय मांगे कई माह से लंबित चल रही हैं। धरने की अध्यक्षता करते हुए समन्वय समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ दूबे ने कहा कि उनका आंदोलन अप्रैल से चल रहा है। 12 अप्रैल के बाद क्रमबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। 28 से 30 मई तक सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर विकास भवन पद धरना दिया और अब सामूहिक उपवास पर बैठे हैं। लेकिन सरकार हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अब 5 जून से प्रांतीय अध्यक्ष आमरण अनशन शुरू करेंगे। इसके बाद 6 जून से पूरे प्रदेश में सभी ब्लॉकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। धरने का संचालन समन्वय समिति के महामंत्री सोहनवीर सिंह ने किया।