{"_id":"5b032f404f1c1be9408b6f70","slug":"91526935360-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली की तैयारी को भाजपाइयों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली की तैयारी को भाजपाइयों ने किया मंथन
Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को भाजपाइयों ने किया मंथन
मेरठ। बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल वे का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 मई को होने वाली रैली के लिए भाजपाई जुट गए हैं। सोमवार को जिला व महानगर की अलग-अलग बैठकों में प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह और रैली प्रभारी गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने दोनाें इकाईयों के पदाधिकारियों से वार्ता कर भीड़ का लक्ष्य दिया।
महानगर इकाई की बैठक मंगलपांडे नगर स्थित एक होटल में हुई। प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह और रैली प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री की रैली हमेशा एतिहासिक रही है और इस बार भी उसे सफल बनाना है। बैठक में मेरठ महानगर से रैली के लिए प्रवीण अग्रवाल को प्रभारी बनाते हुए 150 बसों का लक्ष्य दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करुणेश नंदन गर्ग ने की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, बिजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, ललित नागदेव, संजीव गुप्ता, हेमा पंत, अजय गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, रविंद गुप्ता, सुधीर गुर्जर, वीर सिंह कर्दम, संजय त्रिपाठी, अशीष प्रताप, वर्षा कौशिक आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ जिला इकाई की बैठक सूरजकुंड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वाईपी सिंह और अजय शर्मा ने बसों का लक्ष्य देेते हुए भारी संख्या में रैली में पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन हरीश चौधरी और हरेंद्र कुमार ने किया। समीर चौहान, फिरेराम धनतला, इंद्रपाल बजरंगी, सुनील प्रधान, कपिल शर्मा, अमित मोहन गुप्ता, अशोक खेप्पड,़ मंजू सेठी, ब्रजवीर सैनी, विमला जाटव, सचिन भाटी, ओमकार चौधरी, राकेश गिरी, कुंवर पाल राणा, सुशील चौहान, अमरजीत पिलोना, श्रवण सिवाच, प्रवेश गुमी, विनोद जैन, कमल चौहान, संजय सिसौदिया, शर्मा जीत, प्रवीण शर्मा, नकुल देव, बॉबी शर्मा, नीरज गोयल आदि मौजूद रहे।