फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन घंटे बिगड़ी रही शहर की यातायात व्यवस्था

तीन घंटे बिगड़ी रही शहर की यातायात व्यवस्था

Wed, 16 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे बिगड़ी रही शहर की यातायात व्यवस्था
मेरठ। शहर में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी करीब तीन घंटे तक गायब रहे और शहर जाम से जूझता रहा। इस दौरान होमगार्ड ही चौराहे चलाते नजर आए। लेकिन चौराहों के अलावा मुख्य स्थानों पर भी जाम खुलवाने में बेबस नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल दोपहर एक बजे से तीन बजे तक ट्रैफिक कार्यशाला में ये सभी पुलिसकर्मी हिस्सा लेने गए थे। उसी समय स्कूलों की छुट्टी का समय हो चुका था। दोपहर दो बजे के करीब सूरजकुंड चौराहे पर जाम लगा था। स्कूल बस, आटो और रिक्शा भी जाम में फंसे थे। चौराहे पर मौजूद एक होमगार्ड बेबस नजर आया। इस बीच जाम में फंसी पुलिस की जीप से दो सिपाहियों ने उतरकर किसी तरह जाम खुलवाया। वहीं, ईस्टर्न कचहरी रोड, बच्चा पार्क चौराहा, घंटाघर चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

पल्हैड़ा चौराहा भी जाम से जूझा
मोदीपुरम। हाइवे पर पल्हैड़ा चौराहा पर शाम करीब सात बजे से रुक रुककर जाम लगता रहा। जाम इतना था कि सर्विस रोड से भी निकलना मुश्किल हो गया। यात्री करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे और पुलिस नदारद रही। व्यापारियों का कहना है कि यह जाम का नया केंद्र बन गया है। यहां ट्रैफिक पुलिस कर्मी की भी मांग की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तेजी से वाहन के आने के कारण यहां पर दुर्घटनाए भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed