{"_id":"5ae637864f1c1b87648b4e63","slug":"91525036934-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब-ए-बरात पर सड़कों पर नहीं होगी स्टंटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब-ए-बरात पर सड़कों पर नहीं होगी स्टंटबाजी
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शब-ए-बरात पर आतिशबाजी और स्टंटबाजी को रोकने के लिए रविवार दोपहर थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक की गई।
एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने बताया कि शब-ए-बरात पर बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, जली कोठी, घंटाघर, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, गुदड़ी बाजार, ब्रह्मपुरी, परतापुर, लिसाड़ी गेट आदि इलाकों में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। समाज के लोगों से कहा कि वे त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। आतिशबाजी करने से बचें। स्टंटबाजी करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सहित समाज के कई गण्यमान्य लोगों ने पर्व पर आतिशबाजी और स्टंटबाजी न करने की अपील की। बैठक में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के अलावा सिविल लाइन, देहली गेट, कोतवाली आदि थाना प्रभारी शामिल रहे।