{"_id":"5adba5f04f1c1b60098b5da9","slug":"91524344304-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललसाना गांव में विधायक ने किया रात्रि प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललसाना गांव में विधायक ने किया रात्रि प्रवास
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललसाना में विधायक ने किया रात्रि प्रवास
गंगानगर। थाना क्षेत्र के गांव ललसाना में किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने रात्रि प्रवास किया। विधायक ने ग्रामीणों के साथ रात के समय बैठक कर उन्हें केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे जानकारी दी। वहीं लोगों ने विधायक के सामने गांव में शौचालय, बिजली, जल निकासी व राशन को लेकर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पर्ची होने के बावजूद भी उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की। पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। विधायक ने लोगों से जल्द समस्याओं के निस्तारण की बात कही। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंद्रपाल सिंह ने भी प्रवास किया। भाजपा मंडल महामंत्री अशोक विकल, पंकज गर्ग, लीले सिंह, सुशील कांबोज, मोनू, सत्यप्रकाश, योगेंद्र, नीटू विनोद गौड़ आदि मौजूद रहे।