{"_id":"5acfcd174f1c1b5d3e8b4dbb","slug":"91523567895-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से मेला नौचंदी का विधिवत शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से मेला नौचंदी का विधिवत शुभारंभ
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता की चौकी के साथ 15 से शुरू होगा नौचंदी मेला
मेरठ। एतिहासिक नौचंदी मेले का विधिवत शुभारंभ आगामी 15 अप्रैल से कर दिया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान ने निगम अधिकारियों की बैठक लेकर पटेल मंडप में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। चौहान ने बताया कि माता की चौकी के साथ ही मेले का शुभारंभ हो जाएगा। पटेल मंडप में होने वाले सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। मेले में तेजी से लाइटिंग आदि का काम किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले मेले में रोजाना मनोरंजक, सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम रखे गए हैं। मेले की भव्यता को किसी भी दृष्टि से कम नहीं होेने दिया जाएगा। दूसरी तरफ उन्होंने पटेल मंडप में होने वाले कार्यक्रमों की सूची सार्वजनिक करने से अधिकारियों को मना कर दिया है। कहा जब सूची पूरी तरह से फाइनल हो जाएगी इसकी जानकारी मीडिया को तभी दी जाएगी। शुभारंभ से पहले मेले की तैयारी पूरी जोरशोर से चल रही है। बृहस्पतिवार को भी बाकी बचे कार्यों को पूरा किया जाता रहा।
खास बातें:
नगरायुक्त ने ली निगम अधिकारियों की बैठक