{"_id":"5a679e604f1c1b8e268b60f9","slug":"91516740192-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अधिशासी अभियंता को चार्जशीट, दो को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अधिशासी अभियंता को चार्जशीट, दो को चेतावनी
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
एक अधिशासी अभियंता को चार्जशीट, दो को चेतावनी
मेरठ। प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीवीवीएनएल की समीक्षा की। इसमें विद्युत वितरण खंड द्वितीय बड़ौत का काम संतोषजनक नहीं मिलने पर अधिशासी अभियंता को चार्ज शीट जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्युत वितरण खंड प्रथम मुजफ्फरनगर और विद्युत वितरण खंड खतौली के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गई। आलोक कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में खंडवार अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को मीटर्ड किए जाने की प्रगति, विद्युत रेड, खराब मीटर बदलने, एरियर वसूलने, रीडिंग बेस, कंज्यूमर टर्नअप बढ़ाने आदि की माइक्रो लेवल प्लान की मॉनेटरिंग की गहनता के साथ समीक्षा की। कुछ खंडों में संतोषजनक स्थिति नहीं मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। एमडी आशुतोष निरंजन ने विभाग में चल रही योजनाओं की प्रगति और राजस्व लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल, निदेशक वाणिज्य अरविंद राजवेदी, निदेशक कार्मिक यतीश वत्स, मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल, विराग बंसल, संजय आनंद जैन, आईपी सिंह आदि मौजूद रहे।