फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्रेन ठीक करने के दौरान चालक का सिर शापिट की चपेट में आया

क्रेन ठीक करने के दौरान चालक का सिर शापिट की चपेट में आया

Tue, 05 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
क्रेन ठीक करने के दौरान चालक का सिर शापिट की चपेट में आया
क्रेन शाफ्ट की चपेट में आने से क्रेन चालक की मौत
विज्ञापन


मुरादनगर। रावली सुराना मार्ग स्थित सुठारी गांव के पास रविवार रात क्रेन ठीक करते समय शाफ्ट की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भोजपुर निवासी सोनू सिंह (26) मोदीनगर की गगन प्रोजेक्ट प्राइवेट क्रेन सर्विस में काम करता था। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात क्रेन मालिक के पास फोन आया कि रावली सुराना मार्ग पर सुठारी गांव के पास गन्नों से भरा ट्रक पलट गया है। इसके चलते क्रेन मालिक ने सोनू को क्रेन लेकर मौके पर जाने को कहा। सोनू मौके पर पहुंचा और गन्ने ट्रक को उठाने लगा। इसी बीच क्रेन खराब हो गई। सोनू क्रेन ठीक करने लगा तभी अचानक सोनू का सिर क्रेन शाफ्ट की चपेट में आ गया। सोनू को आसपास के लोगों ने पास के एक अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि सोनू का छह माह पहले ही पत्नी से तलाक हुआ था। तलाक के बाद सोनू का छह माह का बेटा सोनू उसके साथ ही रह था। सोनू की मौत से उसके बेटे का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed