{"_id":"5a2062664f1c1bee688bedd9","slug":"91512071782-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ ने नील गाय के बच्चे का निवाला मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ ने नील गाय के बच्चे का निवाला मनाया
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुआ ने नील गाय को निवाला बनाया
दोघट (बागपत)। धनौरा-सरौरा मार्ग पर तेंदुआ ने एक नीलगाय के बछड़े को अपना शिकार बनाया। इससे क्षेत्र के किसान और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग से इसे पकड़वाने की मांग की।
बुधवार की शाम तेंदुआ ने एक नील गाय के बच्चे को अपना शिकार बनाया। बाइक सवार लोगों ने इसे देखकर शोर मचा दिया। जिस पर अन्य राहगीर भी रुक गए और पत्थर मारकर उसे भगाया । नरेंद्र, अरविंद और सलीम ने बताया तेंदुआ कई दिन से क्षेत्र में देखा जा रहा है। बुधवार को उसके चंगुल में नीलगाय का बच्चा आ गया। जिसे उसने अपना शिकार बना लिया। तमेला गढ़ी, सरौरा, धनौरा, झुंडपुर गांवों का संयुक्त जंगल है। इस कारण तेंदुआ वन क्षेत्र के साथ ही जंगल में घूमता रहता है। वहीं इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने कहा तेंदुआ की ऐसी कोई शिकायत या सूचना उन्हें नहीं मिली है। यह कोई जंगली बिल्ली हो सकती है। फिर भी टीम भेजकर जानकारी जुटाई जाएगी।