फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक महिने अपहरत युवक को पुलिस ने किया बरामाद

एक महिने अपहरत युवक को पुलिस ने किया बरामाद

Sat, 18 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
एक महिने अपहरत युवक को पुलिस ने किया बरामाद
किशोर को अपहरण कर बेचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
परतापुर पुलिस ने एक माह पूर्व गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से अपहृत किए गए किशोर को परतापुर स्टेशन से बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
परतापुर इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के मुताबिक परतापुर के सोलाना गांव निवासी 15 वर्षीय सलमान पुत्र इसरार अपने दो भाई इकरार और फिरोज के साथ गाजियाबाद में एक बाइक मिस्त्री के यहां काम करता था। 10 अक्तूबर को तीनों भाई गाजियाबाद के पुराने रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां सलमान को स्टेशन पर छोड़कर दोनों भाई सामान खरीदने चले गये। इस बीच कुछ बदमाशों ने सलमान को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जिसे खाकर वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बदमाश सलमान को भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव ले गए। बदमाशों ने दो दिन वहां रखने के बाद सलमान को साधुओं की नंगली गांव निवासी एक किसान को बेच दिया। जहां उससे घर में पशुओं व खेत का काम कराया जाता। विरोध करने पर मारपीट की जाती। सलमान की मानें तो काम पसंद ना आने पर किसान ने उसे तीन दिन पहले अपहरणकर्ताओं को सौंप दिया। इस पर अपहरणकर्ता सलमान को दिल्ली ले जाने लगे। लेकिन परतापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात परतापुर रेलवे स्टेशन से उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जमील पुत्र मुस्ताक निवासी मुंडोरा थाना दौराला, रंजीत पुत्र रमेश निवासी फोकसी बाग जिला पुर्णिया बिहार और सोनू पुत्र पप्पू निवासी चंदौसी जिला संभल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्ंपेक्टर परतापुर रघुराज सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने सलमान के मोबाइल से सिम निकाल दिया था। एक माह के दौरान आरोपियों ने उस मोबाइल में दूसरा सिम प्रयोग किया। सर्विलांस के जरिये मोबाइल की लोकेशन परतापुर रेलवे स्टेशन पर मिली। जिसके बाद सलमान को बरामद कर लिया गया। जबकि तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं सलमान को परिजनों को सौंप दिया गया।
खास बात
पुलिस ने एक माह बाद परतापुर रेलवे स्टेशन से किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed