फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगी की रैली में भीड़ जुटाना भाजपा के लिए होगा चुनौती

योगी की रैली में भीड़ जुटाना भाजपा के लिए होगा चुनौती

Fri, 17 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
योगी की रैली में भीड़ जुटाना भाजपा के लिए होगा चुनौती
योगी की रैली में भीड़ जुटाना भाजपा के लिए चुनौती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मेरठ आ रहे हैं। पहले वह क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पहले मेरठ में दौरा करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करने आए थे। जबकि इस बार चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी की पहली जनसभा पूरी तरह फ्लॉप रही थी, ऐसे में इस बार भाजपाई इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 मई को मेरठ आये थे। खरखौदा में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से गेहूं क्रय केंद्र, एक मलिन बस्ती, मेडिकल कॉलेज, औघड़नाथ मंदिर, मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक करने के साथ ही भैसाली मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। लेकिन इस जनसभा में दो हजार की भीड़ भी भाजपाई नहीं जुटा पाये थे। जिससे योगी नाराज नजर आये तो प्रांतीय नेतृत्व भी इसे लेकर खासा नाराज था।
विज्ञापन

अब नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी जनपदों में चुनावी रैली संबोधित करने जा रहे हैं। मेरठ में भी 18 नवंबर को रामलीला मैदान में उनकी जनसभा रखी गई है। इस चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी कांता कर्दम सहित जनपद दो नगर पालिकाओं और 11 नगर पंचायतों में खड़े भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने और कार्यकर्ताओं से जीताने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान में हो चुकी हैं बड़ी सभाएं
दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में पहले भी कई बड़ी जनसभाएं हो चुकी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैंकेया नायडू, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की जनसभाएं यहां हो चुकी हैं। दोनों नेताओं का हैलीपैड भी इसी परिसर के भीतर बना।
हैलीपैड के बाद बचती है आठ हजार की क्षमता
रामलीला मैदान में हैलीपैड बनने के बाद इस मैदान की क्षमता करीब 8 हजार लोगों के बैठने की होती है। लेकिन जिस तरह से अब जनसभाओं में भीड़ के लिए कुर्सियां लगाने लगे हैं, उससे जगह पांच हजार के आसपास ही बनती है। ऐसे में इस जनसभा में शहर और देहात से ज्यादा से ज्यादा भीड़ का लक्ष्य भाजपा नेता प्रत्याशियों और संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों को दे रहे हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में भाजपा 20 हजार की भीड़ का लक्ष्य लेकर चल रही है। हम चाहते हैं कि भीड़ मैदान के बाहर सड़कों पर भी नजर आए। करुणेश नंदन गर्ग, महानगर अध्यक्ष भाजपा

खास बात
नगर निगम सहित 14 निकायों के प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे जनसभा
दूसरी बार आ रहे योगी की पहली जनसभा का अनुभव नहीं रहा था ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed