{"_id":"59fb87804f1c1b6f548ba9e8","slug":"91509656448-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से पालिका-पंचायत अध्यक्ष पद के 13 प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से पालिका-पंचायत अध्यक्ष पद के 13 प्रत्याशी घोषित
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हालांकि पिछड़ा वर्ग में आरक्षित करनावल नगर पंचायत के प्रत्याशी की घोषणा बाद में होगी। नगर पंचायत हर्रा से किसी भी प्रत्याशी को सिंबल देने से सपा हाईकमान ने इंकार कर दिया है।
सूची से नाम छिपाया
जो सूची लखनऊ से जारी की गई, उसमें पहले हर्रा की महिला आरक्षित सीट पर एक महिला प्रत्याशी का नाम लिखा हुआ है, जिसे छिपा लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि यहां से पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को करीब 90 प्रतिशत वोट मिले थे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है, ताकि कोई नाराज न हो। सभी प्रत्याशियों का चयन सपा हाईकमान ने किया है।
इनके हाथ टिकट की बाजी
नगर पालिका परिषद में सरधना (पिछड़ा वर्ग महिला) से शकीला बेगम पत्नी निजाम अंसारी, मवाना (पिछड़ा वर्ग) से दीपक गिरि सपा से चुनाव लड़ेंगे। नगर पंचायत में परीक्षितगढ़ (सामान्य) से संदीप त्यागी, लावड़ (पिछड़ा वर्ग महिला) से रिहाना अली पत्नी खुर्शीद, हस्तिनापुर (सामान्य सीट) से नीरज अरोड़ा] सिवालखास (महिला आरक्षित) से हनीफा, बहसूमा (सामान्य) से वकीला बेगम पत्नी जाने आलम] खरखौदा (अनुसूचित जाति) से विजेंद्र सिंह, दौराला (महिला आरक्षित) से मंजू प्रजापति, फलावदा (पिछड़ा वर्ग) मौ. वकील, किठौर (महिला आरक्षित) रखशिंदा पत्नी शम्स परवेज, खिवाई (महिला आरक्षित) से बुशरा पत्नी मुबारक अली, शाहजहांपुर (महिला आरक्षित सीट) से यासमीन बेगम सपा के टिकट पर चुनाव लडे़ंगी।
विज्ञापन
पार्षद प्रत्याशी दो दिन करें इंतजार
सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी ने बताया कि पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों की नामों की फाइनल सूची तैयार हो रही है। शनिवार को सभी 90 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है। गौरतलब है कि सपा ने अभी सूची जारी नहीं की है। पार्षद पद के टिकट को लेकर सपाइयों में काफी हो-हल्ला मचा है।
खास बात
- करनावल के लिए टिकट बाद में घोषित किया जाएगा
- हर्रा नगर पंचायत से किसी को नहीं दिया जाएगा सिंबल