फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ऑपरेशन में चली गई आंख की रोशनी, हंगामा

ऑपरेशन में चली गई आंख की रोशनी, हंगामा

Wed, 20 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन में चली गई आंख की रोशनी, हंगामा
मेरठ। ऑपरेशन के दौरान एक युवक की आंख की रोशनी चली गई। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मकबरा घोसियान निवासी तसलीम की बेटी चांदनी ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसके भाई कलीम की आंख की नस फट गई थी। इसके बाद वह अपने भाई को दिल्ली रोड स्थित एक आंख के अस्पताल में लेकर पहुंची। डॉक्टर ने कहा कि आंख पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। ऑपरेशन के बाद आंख की पट्टी खोली गई तो आंख से ब्लड बंद नहीं हुआ। उसके बाद कलीम को फिर से डॉक्टर के पास ले जाया गया और पूरे मामले की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने आंख में डालने की एक दवा अपने पास से मरीज को दी। बताया कि इसके बाद युवक के आंख से ब्लड आना तो बंद हो गया, लेकिन उसकी आंख की रोशनी चली गई। दस सितंबर को पीड़ित परिजन युवक को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। उस दौरान डॉक्टर तो वहां नहीं मिले और एक महिला डॉक्टर ने आंख का इलाज करने से मना कर दिया। युवक के परिजनों ने डीएम कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed