{"_id":"59908f5d4f1c1b431c8b46fd","slug":"91502646109-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने योगी सरकार को कोसा, निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने योगी सरकार को कोसा, निकाला मार्च
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गोरखपुर अस्पताल में हुई बच्चों की मौत पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए रविवार को कैंडल मार्च निकाला। शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर पहुंचकर बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उधर, बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे पर्यवेक्षक अरशद रजी ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की मेरठ में होने वाली रैलियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर प्रकरण पर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे बड़ी दुखद घटना आज तक नहीं हुई और सरकार अभी तक इसकी जिम्मेदारी लेने से पीछे हट रही है। सरकार ने एक भी चुनावी वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट पड़ी है। महानगर व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने कहा कि इस माह के अंत तक राजबब्बर की चार जनसभाएं जिले में होनी है। इनमें से तीन देहात में होगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा ने की। इस मौके पर हरिकिशन वर्मा, मतन सिंह डेढ़ा, मंजीत सिंह कोछड़, राजेंद्र सिंह, चौ. यशपाल सिंह, जगदीश शर्मा, मोहिउद्दीन गुड्डू, राजबाला गौतम, हासिम अंसारी, मतीन अहमद, सलीमुद्दीन शाह, अखिल कौशिक, हेमचंद, नवनीत नागर, सलीम पठान, योगेंद्र सिंघल, असगर आदि मौजूद रहे।
- कांग्रेस पर्यवेक्षक अरशद रजी ने बोला योगी सरकार पर हमला