{"_id":"598782eb4f1c1b671c8b48b7","slug":"91502053099-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही लड़खड़ाई रोडवेज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही लड़खड़ाई रोडवेज व्यवस्था
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही रोडवेज बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं शाम को बारिश होने पर भैसाली बस अड्डे पर जलभराव होने से व्यवस्था पटरी से उतर गई। यात्रियों को पानी से गुजरकर बस तक पहुंचना पड़ा। कई बसों की ईटीएम खराब होने की सूचना भी अड्डे पर पहुंची। उधर, रविवार आधी रात से यूपी रोडवेज की बसों में फ्री सफर की सुविधा शुरू हो गई है, जो आज आधी रात तक जारी रहेगी। महिलाएं यूपी रोडवेज की किसी भी बस में मुफ्त सफर कर सकती हैं। वहीं रोडवेज ने बहनों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए रश वाले रूटों पर 175 अतिरिक्त बसें चलाने का दावा किया है। बसों के सही संचालन और निगरानी के लिए जिले भर में सभी रूटों पर छह चैक पोस्ट बनाई हैं।
आज होगी भीड़
यूपी सरकार ने पहली बार रोडवेज बसों में बहनों को रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त सफर की सौगात दी है। इसके चलते बसों में भारी भीड़ होना स्वाभाविक है। महिलाएं दूसरे राज्यों की बसों के मुकाबले यूपी रोडवेज की बसों में ही सफर करना पसंद करेंगी। परिचालक महिला यात्रियों को शून्य मूल्य का टिकट देगा। जिन महिलाओं ने वातानुकूलित बसों में 7 अगस्त का रिजर्वेशन कराया है उनका किराया वापस किया जाएगा।
आज पूरे दिन महिलाएं यूपी रोडवेज की किसी भी बस में मुफ्त सफर कर सकती हैं। रक्षाबंधन अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न रूटों पर 175 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। अभियान 10 अगस्त तक चलेगा। सभी कर्मचारियों को इस दौरान ड्यूटी पर आने को कहा गया है। नहीं आने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसके बनर्जी, आरएम मेरठ रीजन
विज्ञापन
खास बात
बस अड्डों पर उमड़ी भीड़, बारिश होने से भैसाली बस अड्डे पर भरा पानी