{"_id":"59493e684f1c1b1b338b45a8","slug":"91497972328-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने किया मुजफ्फरनगर और शामली पुलिस को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने किया मुजफ्फरनगर और शामली पुलिस को सम्मानित
Updated Tue, 20 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एडीजी मेरठ जोन कार्यालय में मंगलवार को बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। 50 हजार के इनामी विपुल खूनी को गिरफ्तार करने पर शामली पुलिस और फाइनेंस एजेंसी पर हुई लूट का खुलासा करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस टीम को एडीजी ने प्रशस्ति पत्र दिए।
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आनंद कुमार ने बताया है कि मुजफ्फरनगर में नौ जून 2017 को भारत फाइनेंस इंक्लूजन कंपनी से नौ लाख 84 हजार रुपये की लूट हुई थी। एसएसपी मुजफ्फरनगर अनंत देव तिवारी ने पुलिस की एक टीम बनाई व सात बदमाशों को गिरफ्तार कर आठ लाख रुपये बरामद कर भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। एडीजी ने एसएसपी मुजफ्फरनगर और उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र और सम्मानित भी किया। शामली एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा और उनकी पुलिस टीम ने 17 जून को 50 हजार के इनामी विपुल खूनी और उसके साथी शत्रु को गिरफ्तार किया। कुख्यात विपुल हत्या, लूट और रंगदारी की वारदात को अंजाम दे रहा था।