{"_id":"6a12ff91a30254c7cf0baaf3","slug":"9-para-athletes-from-meerut-will-showcase-their-strength-in-the-para-asian-games-qualifiers-meerut-news-c-72-1-mct1009-153776-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पैरा एशियाई खेल क्वालीफायर में मेरठ के 9 पैरा एथलीट दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पैरा एशियाई खेल क्वालीफायर में मेरठ के 9 पैरा एथलीट दिखाएंगे दम
Sun, 24 May 2026 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 24 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
आज से बेंगलुरु में शुरू होगी 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप
मेरठ। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में सोमवार (आज) से शुरू होेने वाली चार दिवसीय 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के 9 पैरा एथलीट प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता अक्टूबर में जापान के नागोया में होने वाले 5वें पैरा एशियाई खेलों की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है।
प्रतियोगिता में मेरठ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में प्रीति पाल, फातिमा खातून, आयुष वर्मा, अनमोल, प्रियांश, रिया सिंह, अनुभव, रितिका पाल और दीपिका रानी शामिल हैं।जिला पैरा खेल संघ के सचिव गौरव त्यागी ने बताया कि सभी खिलाड़ी बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं और उनसे पदक के साथ-साथ क्वालीफिकेशन की भी उम्मीद है। जिला पैरा खेल संघ मेरठ के अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच है। मेरठ के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पैरा एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करेंगे।