फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   84 Candidates Selected at Job Fair

Meerut News: रोजगार मेले में 84 अभ्यर्थियों का चयन

Wed, 25 Mar 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
84 Candidates Selected at Job Fair
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में बुधवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें तकनीकी क्षेत्र की नौ प्रतिष्ठित कंपनियों श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स, सारू कॉपर, हाईबोन एलेवेटर्स प्राईवेट लिमिटेड, जैन क्लीनटेक सहित अन्य ने भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान 84 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें से प्रथम स्तर पर 49 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने 12 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि शुरुआत जरूरी है। चाहे वह छोटी हो या बड़ी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने युवाओं को कॅरिअर के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें रोजगार संगम एवं सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साक्षात्कार प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। मेले में जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार सिंह, ईश्वर सिंह, राजू यादव, ऋषिपाल सिंह, ओमदत्त, सुदर्शन गिरि सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed