फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर निगम और ईईएसएल के विवाद से शहर में पसरा अंधेरा

नगर निगम और ईईएसएल के विवाद से शहर में पसरा अंधेरा

Mon, 20 May 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम और ईईएसएल के विवाद से शहर में पसरा अंधेरा
नगर निगम और ईईएसएल के विवाद से शहर में पसरा अंधेरा
विज्ञापन

- ईईएसएल ने धन न मिलने के कारण बंद कर दिया लाइटों को ठीक करने और जलाने बुझाने का काम
- कंपनी ने शासन में की शिकायत
मेरठ। नगर निगम और ईईएसएल के विवाद के चलते शहर की सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। जहां नगर निगम ने कंपनी को लाइटें लगाने की एवज में धन नहीं दिया है, वहीं कंपनी ने काम करना बंद कर दिया है। मामला शासन तक पहुंच चुका है, लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
महानगर में लगभग 50 हजार एलईडी लाइटें लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। अभी भी लगभग छह हजार स्ट्रीट लाइट के खंभे ऐसे हैं जहां पर सोडियम लाइटें ही लगी हैं। सोडियम लाइट के समय नगर निगम पथ प्रकाश का लगभग 24 करोड़ रुपया विद्युत बिल के रूप में पीवीवीएनएल को देता था। एलईडी लगने के बाद बिजली बिल में कम से कम 50 प्रतिशत की कटौती होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शित नहीं हो रही बिजली की बचत
- शहर में एलईडी तो लगी हैं, लेकिन बिजली का बिल कम नहीं हो पाया है। क्योंकि न तो मार्गों पर पथ प्रकाश के अलग से मीटर ही लगे हैं और न ही शहर में कहीं कंट्रोल रूम ही बनाया गया है। जिसके कारण कहीं स्ट्रीट लाइटों पर लगी एलईडी 24 घंटे जलती रहती है, और कहीं बंद ही पड़ी रहती है। जिसके कारण स्पष्ट ही नहीं हो पा रहा है कि एलईडी लगने के बाद कितनी बिजली बची। इसी के चलते नगर निगम और ईईएसएल में विवाद चल रहा है और निगम ने ईईएसएल को धन नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में शहर डूब जाएंगा अंधेरे में
- धन न मिलने के कारण कंपनी ने एलईडी लाइटों की देखरेख और मेंटेनेंस का काम बंद कर दिया है। ऐसे में शहर की ज्यादातर सड़कें अंधेरे में डूबी हैं। अगर जल्द ही निगम और ईईएसएल का विवाद नहीं सुलझा तो पूरा शहर अंधेरे में डूब जाएगा।

- कंपनी के अधिकारियों ने शासन में शिकायत की है। लेकिन बात यह है कि जब तक कंपनी शर्तों के मुताबिक रिपोर्ट तैयार नहीं करती है तब तक उनकी मांग के मुताबिक धन दिया जाना संभव नहीं है। क्योंकि अभी विद्युत विभाग से ऊ र्जा बचत की रिपोर्ट ही नहीं मिली है। ईईएसएल को पत्र लिखे जा रहे हैं। ताकि वह लाइटों को ठीक करें। - अमित सिंह, अपर नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed