फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 मई से शुरू होगा नौचंदी मेला, 23 को जागरण

18 मई से शुरू होगा नौचंदी मेला, 23 को जागरण

Fri, 10 May 2019 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
18 मई से शुरू होगा नौचंदी मेला, 23 को जागरण
18 मई से शुरू होगा नौचंदी मेला, 23 को जागरण
विज्ञापन

- 24 मई से पटेल मंडप में शुरू हो जाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
- जिला पंचायत सभागार में मेला आयोजन समिति की हुई बैठक
मेरठ।
मेला नौचंदी 18 मई को भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हो जायेगा। 23 मई से नवचंडी मंदिर में माता की चौकी के साथ 24 मई से पटेल मंडप के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। यह निर्णय बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में मेला नौचंदी आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान मेले में आय का बजट 1,60,90,000 रुपये और व्यय का बजट करीब 1,42,10,000 रुपये रखा गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि मेला नौचंदी में ठेका तहबाजारी, ठेका झूला प्लाटस, सर्कस प्लाटस, साईकिल स्टैंड, लाउडस्पीकर, होर्डिंग्स, किराया दुकान, ठेका बिजली, जमानत राशि आदि से करीब 1,60,90,000 रुपये की आय होगी। जबकि विगत वर्ष के मेला नौचंदी में हुए व्यय के विपरीत हुई आय से करीब 56.37 लाख रुपये बचे हैं। जिससे कुल 2,17,27,345 रुपये मेला नौचंदी खाते में हैं।
विज्ञापन

इसके विपरीत इस बार जो व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया, उसमें मेला उद्घाटन और समापन पर 2.50 लाख रुपये, मेला निर्माण में 50 लाख रुपये, मेला सफाई व्यवस्था पर 10 लाख रुपये, पटेल मंडप कार्यक्रमों में 20 लाख रुपये, बिजली भुगतान में 11 लाख रुपये सहित अधिकारियों कर्मचारियाें के मानदेय पर भी 10 लाख रुपये व्यय होंगे। कई अन्य खर्च सहित लगभग 1.42 करोड़ रुपये अनुमानित व्यय का बजट रखा गया है। बैठक में कुलविंदर सिंह ने कहा कि मेले में कोई भी अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। अराजकतत्वों से मेला स्थल पर ही सख्ती से निपटा जायेगा। बैठक में डा. ब्रजभूषण, ममता रत्नम, सरदार सरबजीत सिंह कपूर, मुखिया गुर्जर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed