फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छप्पर में आग लगने से हजारों का सामान जला

छप्पर में आग लगने से हजारों का सामान जला

Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
छप्पर में आग लगने से हजारों का सामान जला
मवाना। नगर के मोहल्ला मुन्नालाल में बृहस्पतिवार देर रात छप्पर में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना पाकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी यासीन अपने परिवार के साथ झोपड़ी में गुजर बसर करता है। वह मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके छप्पर में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिस कारण छप्पर के नीचे रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगते देख यासीन ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हो चुका था। पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed