{"_id":"5cb640a8bdec2214130e7b11","slug":"81555447976-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी गाड़ियां, हंगामा, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी गाड़ियां, हंगामा, धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी गाड़ियां, जमकर हंगामा, धक्कामुक्की
- चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्टर हुआ बेहोश, भड़के ट्रांसपोर्टर
- मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला
- टीपीनगर थाने में दर्ज कराई जा रही एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। टीपीनगर थानाक्षेत्र में छापेमारी करने गई वाणिज्य कर विभाग की टीम से ट्रांसपोर्टर भिड़ गए। जमकर हंगामा और धक्कामुक्की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार ने टीपीनगर थाने में तहरीर दी है।
ज्वाइंट कमिश्नर का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर के दिल्ली रोड पर मंगलवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे सेल्स टैक्स ऑफिसर अनिल कुमार ने परचून के माल से भरे हुए तीन कैंटर को रोकने का प्रयास किया। जिसमें एक कैंटर चालक कैंटर तेजी से ले गया, जबकि दो कैंटर को पकड़ लिया गया। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलते ही मेरठ बांके बिहारी ट्रांसपोर्ट के मालिक अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। सेल्स टैक्स अधिकारी अनिल कुमार और ट्रांसपोर्टर अरविंद के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि अधिकारी क्रेन के माध्यम से कैंटर को सेल्स टैक्स ऑफिस ले जाने लगे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट मालिक अरविंद की तबियत बिगड़ गई, वह बेहोश हो गए। बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें आशीर्वाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
आरोप है कि इससे आक्रोशित ट्रांसपोर्ट मालिक अरविंद के बेटे प्रशांत आदि भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर सेल्स टैक्स अधिकारियों को घेर लिया। उनसे खूब धक्कामुक्की हुई। हंगामा किया गया। अधिकारी डरकर गाड़ी में बैठ गए और पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण चिन्योटी और कई ट्रांसपोर्टर भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस सेल्स टैक्स ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार की शिकायत पर प्रशांत और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण चिन्योटी का कहना है कि हर माह सेल्स टैक्स अधिकारियों को मोटी रकम की मांग करते हैं। नहीं देने पर इसी तरह गाड़ियों को रोक लेते हैं। इसको लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन जल्द ही एक बड़ा कदम उठाने वाली है, जिससे सेल्स टैक्स अधिकारियों पर नकेल कसी जा सके। वहीं, सेल्स टैक्स ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार का कहना है कि चेकिंग के दौरान दिल्ली से सेल्स टैक्स चोरी कर माल लाया जा रहा था। कैंटर को पकड़ा गया था जिसकी जानकारी मिलते ही ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंच गए और सेल्स टैक्स अधिकारियों के साथ हाथापाई की गई।