फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएड प्रवेश परीक्षा पर एसटीएफ का पहरा, कैंपस में बैठक आज

बीएड प्रवेश परीक्षा पर एसटीएफ का पहरा, कैंपस में बैठक आज

Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा पर एसटीएफ का पहरा, कैंपस में बैठक आज
बीएड प्रवेश परीक्षा पर एसटीएफ का पहरा, कैंपस में बैठक आज
विज्ञापन

- मेरठ और गाजियाबाद में 150 केंद्रों पर 74 हजार छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
- यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची
मेरठ। 15 अप्रैल को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सीसीएसयू ने परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए मेरठ एसटीएफ टीम ने पूरा जाल बिछाया हुआ है। सभी केंद्रों के आसपास एसटीएफ की टीमें निगरानी करेगी।

वहीं, आज शनिवार को सीसीएसयू कैंपस के बृहस्पति भवन में परीक्षा केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रवेश परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2019-21 का आयोजन इस बार महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा 15 अप्रैल को दो पालियों में सुबह नौ बजे से 12 बजे और शाम को दो बजे से पांच बजे तक किया जा रहा है। सीसीएसयू के क्षेत्र में इस बार मेरठ और गाजियाबाद जिले को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मेरठ में 98 केंद्रों पर 49 हजार और गाजियाबाद में 52 केंद्रों पर 25 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा संबंधी जरूरी निर्देश ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्र्ड की दो प्रतिलिपि के साथ ही अपने दो फोटो और एक आईडीप्रूफ लाना होगा। किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस साथ नहीं ले जा सकते हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक सीसीएसयू के प्रो. पीके मिश्रा ने बताया कि सभी 98 केंद्रों के पर्यवेक्षक तय किए जा चुके हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा पर एसटीएफ का पूरा पहरा रहेगा। एसटीएफ मेरठ यूनिट के सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि केंद्रों के आसपास टीमें लगातार निगरानी में रहेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed