फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संरक्षा अधिकारी के सामने फेल हो गया अग्निशमन यंत्र

संरक्षा अधिकारी के सामने फेल हो गया अग्निशमन यंत्र

Sun, 31 Mar 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
संरक्षा अधिकारी के सामने फेल हो गया अग्निशमन यंत्र
संरक्षा अधिकारी के सामने फेल हो गया अग्निशमन यंत्र
विज्ञापन

मेरठ। सिटी स्टेशन पर संरक्षा सेमीनार का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन धमांदा ने अधिकारियों, गैटमेन, की-मैन को सरंक्षा के नियम बताए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की सुरक्षा यात्रियों के लिए अहम है। ट्रैक पर लगातार नजर रखने से हादसे कम किए जा सकते हैं।

स्टेशन पर की-मैन और गेटमेन ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमें सेफ्टी ग्लवस की सुविधा भी नहीं दी जा रही है। जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया। वहीं, स्टेशन पर अधिकारियों के सामने अग्निशमन यंत्र की ट्रेनिंग दी गई। एक अग्निशमन यंत्र अधिकारी के सामने ही फेल हो गया। वरिष्ठ मंडल सरंक्षा अधिकारी ने बताया कि मेरठ में संरक्षा पर बेहतर कार्य किया गया है। स्टेशन अधिकारियों ने वरिष्ठ मंडल सरंक्षा अधिकारियों से सिटी स्टेशन पर यार्ड में सिग्नल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने कहा कि पहले रेलवे कर्मचारियों के पास एयरटेल के सीयूजी नंबर थे, लेकिन जियो के मोबाइल कनेक्शन आने के बाद दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिससे आपस में वार्ता करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed