फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनावी माहौल में संपति खरीद-फरोख्त का बाजार ठंडा

चुनावी माहौल में संपति खरीद-फरोख्त का बाजार ठंडा

Thu, 28 Mar 2019 02:42 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
चुनावी माहौल में संपति खरीद-फरोख्त का बाजार ठंडा
लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी तेज होते ही संपत्ति की खरीद-फरोख्त मंद पड़ गई है। चुनावी माहौल में पिछले एक सप्ताह के भीतर बैनामा कराने वालों में 65 से 70 प्रतिशत गिरावट आई है। जिस कारण स्टांप बिक्री घटने से राजस्व में भारी कमी आ रही है।
विज्ञापन

स्टांप शुल्क की आय हुई आधी
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के टिकटों की घोषणा कर दी है। वहीं, नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। प्रथम चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होना है। इसके लिए ग्रामीण एवं नगर में प्रत्याशियों एवं भागदौड़ होने लगी है। इसका असर सीधा संपत्ति खरीद-फरोख्त पर भी पड़ा है। मकान, दुकान की खरीद-फरोख्त में 65 से 70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की र्गई है। मवाना स्थित उप निबंधक कार्यालय को प्रतिदिन लगभग 25 से 30 बैनामों से अधिकतम 20 व न्यूनतम 15 लाख रुपये स्टांप शुल्क प्राप्त होता था। अब यह आंकड़ा घटता जा रहा है। जिस कारण शाम पांच बजे तक भरा रहने वाला उप निबंधक कार्यालय अब लगभग खाली रहता है।
विज्ञापन

कृषि भूमि के हुए अधिकतर बैनामे
लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होते ही मकान, दुकान की बिक्री पर फर्क पड़ा है। वहीं, कॉलोनाइजर भी चुनावी माहौल गर्म होने से उपभोक्ता की राह देख रहे हैं। मवाना में लगभग आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, परंतु आजकल अधिकतर बैनामे कृषि भूमि के हुए हैं। दुकान, मकान व कॉलोनियों में मकान की खरीद-फरोख्त में भारी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कारण
अधिसूचना जारी होते ही लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में कमी आने के पीछे चुनावी माहौल शुरू होते ही कैश ले जाने वालों पर उड़न दस्ते की नजर
बिजनेस मैन एवं राजनीतिक लोगों द्वारा अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाना
मार्च में कागजात पूरा करने में भी लोग जुट जाते हैं
इस माह शादी ब्याह का सीजन होने के कारण भी बैनामों में कमी
दिनांक संख्या स्टांप शुल्क फीस योग
14 मार्च 23 993180 258570 1251750
15 मार्च 42 1138900 376230 1515130
16 मार्च 35 1515420 390340 1905760
17 मार्च रविवार का अवकाश
18 मार्च 24 1897940 252210 2150150
19 मार्च 18 838200 188800 1027000
20 मार्च होली के पर्व का अवकाश
21 मार्च दुल्हैंडी का अवकाश
22 मार्च 24 749780 197340 947120
23 मार्च 19 582720 164310 747030
नोट-रुपये लाखों में हैं।
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में कमी आई है। मार्च का महीना कहें या चुनावी माहौल का असर। दोनों ही कारणों से संपत्ति खरीद-फरोख्त में पिछले एक सप्ताह से लगातार गिरावट आई है।-शांतिभूषण चौबे, उप निबंधक मवाना रजिस्ट्री कार्यालय
मुख्य बातें
बैनामों में 65 से 70 फीसदी की गिरावट आने से राजस्व का घटा बढ़ा
मकान एवं दुकान के बैनामे थम गए, खेती की जमीन की बिक्री भी घटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed