{"_id":"5c8eafd4bdec22140966da33","slug":"81552854996-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च के बाद शराब की 30 प्रतिशत दुकानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च के बाद शराब की 30 प्रतिशत दुकानें बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च के बाद शराब की 30 प्रतिशत दुकानें होंगी बंद
- निर्वाचन आयोग ने तीसरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पर लगाई रोक
- शराब की दुकानों के साथ मॉडल शॉप भी रहेंगी बंद
मेरठ। नई आबकारी नीति शासन को भले ही रास आ रही हो, लेकिन आबकारी विभाग इससे परेशान है। शराब की दुकानों का ई लॉटरी के माध्यम से आवंटन और बढ़ी फीस के कारण इस समय 30 प्रतिशत दुकानें ऐसी हैं, जिनका आवंटन नहीं हो पाया है। विभाग ने इनके आवेदन आमंत्रित किए, लेकिन चुनाव आचार संहिता में आवंटन प्रक्रिया फंस गई, जो अब 25 मई के बाद ही सुचारू हो पाएगी। ऐसे में जनपद की ये दुकानें तब तक बंद रहेंगी।
जनपद में देशी, विदेशी शराब और बीयर की दुकानों के साथ ही मॉडल शॉप की ई लाटरी के माध्यम से आवंटन के लिए फरवरी में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन इस प्रक्रिया में जहां मॉडल शॉप के लिए एक भी आवेदन नहीं आया, तो बढ़ी फीस के कारण ऐसी तमाम दुकानों के लिए भी आवेदन नहीं आए, जिन पर बिक्री कम है। इन दुकानों की आवंटन प्रक्रिया के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित किए गए, लेकिन फिर भी 30 प्रतिशत दुकानें आवंटित नहीं हुई। करीब 10 दिन पहले आबाकारी विभाग ने फिर से आवेदन पत्र आमंत्रित किए, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण इन दुकानों की आवंटन प्रक्रिया पर रोक लग गई।
आचार संहिता 23 मई मतगणना तक रहेगी। ऐसे में इसके बाद ही इन दुकानों का आवंटन हो सकेगा। जिस कारण करीब दो माह तक जनपद की देशी, विदेशी शराब और बीयर की करीब 200 दुकानों सहित 14 मॉडल शॉप भी 31 मार्च के बाद बंद हो जाएंगी। जिसके चलते आबकारी विभाग को राजस्व की भारी हानि होगी।