फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डिग्री के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, घर पहुंचाएगा सीसीएसयू

डिग्री के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, घर पहुंचाएगा सीसीएसयू

Tue, 05 Mar 2019 02:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
डिग्री के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, घर पहुंचाएगा सीसीएसयू
सीसीएसयू
कैंपस में हर साल डिग्री के लिए भटकने वाले छात्र-छात्राओं को सीसीएसयू बड़ी राहत देने जा रही है। यूनिवर्सिटी कोरियर कंपनी के जरिए रेग्युलर छात्र-छात्राओं की डिग्री उनके घर पहुंचाने की प्लानिंग कर रहा है। इसको लेकर प्रथम चरण में कोरियर कंपनी से बात हो गई है।
विज्ञापन


संवेदनशील जिलों में पेपर के तुरंत बाद उत्तर पुस्तिकाएं यूनिवर्सिटी में मंगाने जाने पर भी अंतिम दौर की बात चल रही है। इसी साल से उत्तर पुस्तिकाओं के कैंपस में भेजे जाने की जिम्मेदारी कोरियर कंपनी को दी जा सकती है।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में रेग्युलर और प्राइवेट में हर साल ढाई लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की डिग्री जारी होती है। रेग्युलर छात्रों की डिग्री यूनिवर्सिटी आजकल कॉलेजों में भेज रही है।

प्राइवेट छात्रों की डिग्री अभी तक कैंपस से ही लेनी पड़ती थी। पिछली बार से प्राइवेट कोर्सों की डिग्रियों को हर जिले में बनाए गए एडेड कॉलेजों में नोडल सेंटरों पर भिजवाया जा रहा है। वहां से संबंधित जिले के छात्र-छात्राएं 20 रुपये लेकर अपनी डिग्री ले सकते हैं।

सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में रहती है पैसों की शिकायत
एक तरफ जहां यूनिवर्सिटी कॉलेजों में डिग्री भिजवा रही है। वहीं सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों से डिग्री देने की एवज में पैसे लेने की शिकायतें सामने आ रही थीं। एडेड कॉलेजों से भी छात्रों के डिग्री नहीं लेने की समस्याएं आ रही थी। एक साल बाद उनको भी डिग्रियां रखना मुश्किल हो रहा है।

कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए इस व्यवस्था में बदलाव कराने को कहा है। जिसके चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन यह प्लानिंग कर रहा है कि रेग्युलर और प्राइवेट छात्रों की डिग्रियों को कोरियर के जरिए छात्र-छात्राओं को दिए पते पर भिजवाया जा सके। कोरियर कंपनी ब्लू डार्ट के प्रतिनिधियों से प्रथम चरण की बात पूरी हो चुकी है।

उत्तर पुस्तिकाएं मंगाने का भी जिम्मा दिया जा सकता है कंपनी
अभी तक सेंटरों से उत्तर पुस्तिकाओं को दूसरे दिन पेपर पहुंचाए जाने के बाद यूनिवर्सिटी के कर्मचारी लेकर आते हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन प्लानिंग कर रहा है कि रोजाना पेपर खत्म होने के ठीक बाद उत्तर पुस्तिकाओं को ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी द्वारा ही मंगाया जाए। इस बार से ही यह व्यवस्था लागू की जा सकती है। शुरुआत में बागपत, सहारनपुर और बुलंदशहर जैसे संवेदनशील जिलों की उत्तर पुस्तिकाएं मंगाई जाएंगी।

यूनिवर्सिटी में भी सुधरेगी स्थिति
डिग्री कोरियर कंपनी द्वारा छात्रों के घर भिजवाए जाने से यूनिवर्सिटी में भी स्थिति सुधरेगी। अभी डिग्री लेने के लिए विभाग में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रहती है। लंबे समय तक डिग्री के लिए वेटिंग रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed