{"_id":"5c50b968bdec2273724c4425","slug":"81548794216-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साईकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साईकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
मवाना। मेरठ-बिजनौर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार सुबह एक कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
मवाना खुर्द निवासी इरशाद पुत्र इसाक मंगलवार को किसी काम से अपनी साइकिल पर सवार होकर मवाना किसी काम से आ रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक कार ने ओवरटेक करने के फेर में कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परंतु एक घंटे बाद ही वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।