{"_id":"5c50b95bbdec2256646aadea","slug":"81548794203-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो सवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो सवार बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार
दौराला। एन-एच 58 हाईवे पर दशरथपुर गांव के समीप स्कार्पियों सवार ने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से कार टकरा गई। जिसके चलते स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उसमें सवार चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर गिरी स्कार्पियो कार को किसी तरह क्रेन के माध्यम से हाईवे से हटवाया।
मेरठ निवासी तरुण अपनी स्कार्पियों कार में सवार होकर मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रहा था। इसी बीच दशरथपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम लगभग चार बजे सामने से एक बाइक सवार रॉंग साइड से आ गया। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में कार सवार ने कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। जिसके चलते हादसा होने से तो बच गया। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार चालक तरुण बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को हाईवे से हटवाया और दुर्घटना के बाद लगे जाम को किसी तरह खुलवाया।
विज्ञापन