फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीपीएस में छात्र-छात्राओं ने देखी पीएम से परिचर्चा

डीपीएस में छात्र-छात्राओं ने देखी पीएम से परिचर्चा

Tue, 29 Jan 2019 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
डीपीएस में छात्र-छात्राओं ने देखी पीएम से परिचर्चा
परीक्षाओं से घबराएं नहीं, डटकर करें तैयारी - प्रधानमंत्री
विज्ञापन

- शहर के तमाम स्कूलों में पीएम की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
मेरठ। बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के टिप्स दिए।
प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षाओं से नहीं घबराना चाहिए बल्कि हिम्मत व साहस के साथ परीक्षा देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। तैयारी डट कर करें, डर कर नहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता चड्ढा ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीख लेकर कभी भी अपने अंदर के छात्र को मरने नहीं देना चाहिए। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए खुश रहना जरूरी है।
विज्ञापन

उधर सेंट जोंस में परिचर्चा का लाइव प्रसारण देखने के लिए कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पीएम की कक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों ने कहा कि हम अब सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परिश्रम करेंगे तथा परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रधानाचार्या चंद्रलेखा जैन ने विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्गी गर्ल्स स्कूल में पहुंचे सांसद
गंगानगर।गंगानगर स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल में परिचर्चा के लाइव प्रसारण के दौरान सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने पीएम को गौर से सुना और उनकी बातों से प्रेरणा ली। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एकाग्रता एवं कठिन परिश्रम के बूते ही सफलता मिलती है। प्रधानाचार्य अनुपमा सक्सेना ने सांसद को पेंटिंग देकर आभार जताया। वहीं मवाना रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल में भी विद्यार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह कार्यक्रम दिखाया गया। इस दौरान राधा चोपड़ा, अल्का पुंडीर, रितु शर्मा, शीतल, वसुंधरा व अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

मेरठ के छह विद्यार्थी भी हुए आयोजन में शामिल
सवाल पूछने का नहीं मिल सका अवसर
मेरठ। परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कक्षा विद्यार्थियों को खूब पसंद आई। पीएम सर ने विद्यार्थियों को कई जरूरी टिप्स भी दिए। मेरठ से परिचर्चा में गए छात्र-छात्राओं को इस बात की खुशी है कि वो इस शानदार आयोजन का हिस्सा बने। देश के पीएम को उन्होंने सामने बैठकर देखा और सुना। हालांकि मेरठ के छात्रों को पीएम से सवाल पूछने का अवसर नहीं मिला। मेरठ से ये सभी विद्यार्थी 27 जनवरी को दिल्ली गए। 28 जनवरी को तालकटोरा स्टेडियम में इस आयोजन का अभ्यास हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने के लिए कुछ छात्रों का चयन हो गया।
...मौका मिलता तो ये सवाल पूछते
संवाद में शामिल होने गए दीवान स्कूल के छात्र स्पर्श जैन ने बताया को मुझे मौका मिलता तो मैं ये पूछता की पीएम सर कैसे टाइम मैनेज करते हैं। जिसको हम छात्र भी फॉलो करें। दूसरा परीक्षा के तनाव को हम कैसे दूर करें। स्वप्निल शर्मा का सवाल था कि पेरेंट्स हम लोगों पर दूसरों की तरह नंबर लाने का दवाब क्यों डालते हैं? उर्वी का सवाल था कि हम पढ़ते हैं लेकिन टीचर्स को लगता है हम पढ़ नहीं रहे। उन्हें कैसे भरोसा दिलाएं। इसी तरह दर्शन स्कूल के छात्र स्पर्श का सवाल होता कि पेरेंट्स समझते हैं हम लोग पढ़ाई के प्रति गंभीर नहीं हैं, जबकि अपनी स्टडी की हमें बहुत टेंशन रहती है। लेकिन इसका हम उनको कैसे यकीन दिलाएं। इसी तरह तनीषा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी डाइट जानना चाहती थी। सागर का प्रश्न था कि प्रधानमंत्री स्वयं कैसे पढ़ाई करते थे। स्वप्निल ने कहा हमें सवाल पूछने का अवसर नहीं मिला लेकिन दूसरे छात्रों के सवाल भी हमारे प्रश्नों से मिलते जुलते थे। इसलिए अपने हर सवाल का हमें जवाब मिल गया। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के केमिकल ब्रांच के सेकेंड ईयर के छात्र अविनाश तिवारी ने भी परिचर्चा में भाग लिया। छात्रों के साथ गए शिक्षक और अभिभावक भी इस सत्र से खुश हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को इससे कुछ नया सीखने को मिला है।

बालेराम ब्रजभूषण स्कूल के भी गए थे11 विद्यार्थी
मेरठ। सीबीएसई स्कूलों के छह स्टूडेंट्स के अलावा बालेराम ब्रजभूषण इंटर कॉलेज के 11 विद्यार्थी और तीन शिक्षक भी दिल्ली में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें राम शर्मा, अभय प्रताप सिंह, विशेष गुप्ता, गिरीश मित्तल, सृष्टि माथुर, यतिका हल्द्वानियां, वैष्णवी, लक्ष्य चौधरी, आशीष शर्मा, कीर्ति और विधि शर्मा रहे। यह नौवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी हैं। शिक्षकों में सुरेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ कुमार और सुनीता अग्रवाल गए थे। विद्या भारती के तरफ से 100 विद्यार्थियों को दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पर चर्चा’ में जाना था, जिनमें से 11 विद्यार्थी बालेराम ब्रजभूषण इंटर कॉलेज के थे। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री की बातें प्रेरणादायक लगीं।


सिर्फ 40 विद्यालयों लगाए गए थे टीवी
पीएम के इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सिर्फ 40 विद्यालयों में टीवी लगवाए गए थे। बाकी विद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं थी। जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत 402 विद्यालय आते हैं। कई विद्यालयों में इंटरनेट के जरिए मोबाइल पर भी यह कार्यक्रम देखा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि कोशिश की गई कि सभी विद्यार्थी यह कार्यक्रम देखें। डीएलएड की परीक्षा के होने के कारण भी सभी विद्यालयों में टीवी नहीं लगाए जा सके। इसके अलावा विद्यार्थियों ने घर पर टीवी पर भी यह कार्यक्रम देखा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed