{"_id":"5c1c023cbdec22571b3c208a","slug":"81545339452-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिये जयवीर सिंह व इनाम अली के बीच होगा सीधा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिये जयवीर सिंह व इनाम अली के बीच होगा सीधा चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन जमा करने के दूसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कई पर्चे भरे गए। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा इनाम अली रिजवी ने भरा था। इसके अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए जयवीर सिंह ने पर्चा जमा किया। महामंत्री पद के लिए नवनीत गौतम व मनोज त्यागी ने नामांकन किया। जिससे दोनों पदों पर सीधा चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश अग्रवाल व संयुक्त सचिव के लिए भारत भूषण, पुस्तकालय सचिव पद पर सुनील कुमार, उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बलवीर सिंह, रामकुमार तालियान, ईश्वर चंद, अमरीश मोहन शर्मा, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए मोहित शर्मा, सतीश कुमार, मोहित राणा, साजिद अली ने पर्चे जमा किए। यह जानकारी चुनाव अधिकारी एवं बार अध्यक्ष ठा. रामबीर सिंह राणा ने दी है। उधर बृहस्पतिवार को नामांकन पर्चे जमा करने के अंतिम दिन से ही दावतों का दौर शुरू हो गया है।
ये कर चुके थे नामांकन
अध्यक्ष पद पर इनाम अली रिजवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मलखान सिंह सैनी व मोहम्मद्दीन के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर संजीव पंवार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोमदत्त राय व संयुक्त सचिव पद पर प्रशांत त्यागी, कोषाध्यक्ष पद पर एवं सामाजिक मंत्री पद पर हरेद्र सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर बिजेंद्र पाल सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर रिजवान अली, विनोद कुशवाह, अमित कुमार शर्मा, राजकुमार सिंह, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।