फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ियों के लिए निगम करेगा 16 किमी. मार्ग को जगमग

कांवड़ियों के लिए निगम करेगा 16 किमी. मार्ग को जगमग

Sat, 07 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों के लिए निगम करेगा 16 किमी. मार्ग को जगमग
मेरठ। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाले कांवड़ मेले की तैयारी में नगर निगम प्रशासन जुट गया है। जहां नगर निगम बाईपास और हापुड़ रोड पर अस्थायी पथ प्रकाश की व्यवस्था करेगा। वहीं डिवाइडर कट और शहर में जीआईसी, बच्चा पार्क पर अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

25 जुलाई के बाद शहर में कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे पहले नगर निगम प्रशासन मोदीपुरम से कंकरखेड़ा बाईपास होते हुए परतापुर बाईपासपास चौराहा तक और एल ब्लॉक पुलिस चौकी से हापुड़ रोड पर नगर निगम सीमा तक अस्थायी पथ प्रकाश की व्यवस्था करेगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। शीघ्र ही ठेकेदार को कार्य आदेश जारी कर दिए जाएगा। इसके लिए पथ प्रकाश इंस्पेक्टर राजेश कुमार चौहान का कहना है कि 15 जुलाई से बाईपास और हापुड़ रोड पर लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। ताकि दस दिन के भीतर कार्य पूर्ण करके बाईपास को रोशन कर दिया जाए। इसके अलावा अधिशासी अभियंता नीना सिंह ने बताया कि जीआईसी और बच्चा पार्क पर कांवड़ियों के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। उधर, जलकल विभाग ने बाईपास किनारे सभी हैंडपंपों को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खास बातें
16 किमी मार्ग होगा कांवडियों के लिए जगमग
15 जुलाई से लगनी शुरू हो जाएंगी लाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed