फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नकली रोडवेज बस अभियान

नकली रोडवेज बस अभियान

Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नकली रोडवेज बस अभियान
मेरठ। नकली रोडवेज बस संचालकों के सामने अधिकारी नतमस्तक हो गए हैं। कभी-कभार अभियान चलाकर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है। जिससे सीधे स्पष्ट हो रहा है कि नकली रोडवेज बसों का गोरखधंधा अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद की सड़कों पर नकली रोडवेज बसें दौड़ रही हैं। जिससे सीधे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जनता की यात्रा भी सुरक्षित नहीं है। इसका खुलासा अमर उजाला लगातार कर रहा है। आरटीओ विभाग और पुलिस के अधिकारियों को जगाने का काम किया। लेकिन आरटीओ और पुलिस विभाग की तरफ से केवल औपचारिकता ही पूरी की जा रही है। जिसका जीता जागता सुबूत है कि आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने एक दिन पहले गढ़ रोड पर एक दो नकली रोडवेज बसें पकड़कर औपचारिकता निभायी। जबकि दिल्ली रोड से गुजरने वालीं सबसे अधिक बसों को रोका नहीं जा रहा है। एआरटीओ ने शनिवार को दिल्ली रोड पर दौड़ने वाली नकली बसों की धरपकड़ करने का आश्वासन दिया था। लेकिन हालात यह रहे कि शनिवार को आरटीओ विभाग के किसी भी अधिकारी ने दिल्ली रोड पर आना गवारा ही नहीं समझा।
विज्ञापन


खास बातें:
- काफी किरकिरी होने के बाद भी दिल्ली रोड पर चलाने को तैयार नहीं अभियान
- शनिवार को दिल्ली रोड पर अभियान चलाने का लिया था निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed