फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोहिउद्दीनपुर आग

मोहिउद्दीनपुर आग

Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मोहिउद्दीनपुर आग

विज्ञापन

फॉर्च्यून रिफाइंड आयल के गोदाम में लगी भीषण आग
मेरठ/ मोदीनगर। मोदीनगर क्षेत्र के रोरी गांव स्थित फॉर्चून रिफाइंड आयल गोदाम में मंगलवार रात भयंकर आग लग गई। मेरठ और गाजियाबाद जिलों की 14 दमकल गाड़ियों ने रात भर प्रयासों के 12 घंटे बाद बुधवार 11 बजे आग पर काबू पाया। आग से 10 करोड़ के नुकसान का अनुमान है।
परतापुर खरखौदा मार्ग पर क्राब्को इंस्फ्राट्रक्चर लिमिटेड कंपनी स्थित है। यह कंपनी करीब 100 एकड़ एरिया में है। कंपनी का गेट परतापुर क्षेत्र में आता है जबकि बाहरी हिस्सा मोदीनगर के रारी में पड़ता है। इसके बाहरी हिस्से में ही फॉर्चून रिफाइंड आयल का गोदाम है। बताया गया कि यह गोदाम अडानी मिलमार का है, जो करीब ढाई बीघा जमीन में स्थित है।
विज्ञापन

टर्मिनल मैनेजर अमदित कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे गोदाम से आग की लपटें निकली और कुछ देर बाद पूरे गोदाम में फैल गई। गोदाम में रखा करोड़ों का सामान जल गया। पांडेय के अनुसार यह गोदाम उन्होंने अडानी ग्रुप को लीज पर दिया है। इसमें वेयर हाउस की करीब साढे़ तीन से चार करोड़ की संपत्ति का नुकसान है आग से चले सामान सहित ये नुकसान 10 करोड़ होने का अनुमान है। सही स्थिति पूरी तरह आंकलन होने के बाद पता चलेगी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। किसी के जानमाल के नुकसान से भी पांडेय ने इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर फायर स्टेशन अधीक्षक मुके श कुमार के अनुसार मंगलवार देर रात दिल्ली से अडानी ग्रुप के ही किसी अधिकारी ने फोन करके आग की सूचना दी थी। रात को ही स्टेशन से दो बड़ी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन आग काफी भयंकर होने की वजह से पुलिस लाइन स्टेशन से तीन ओर गाड़ियां मंगाई गई, लेकिन आग काफी अधिक एरिया में फैली थी। घटना स्थल मोदीनगर थानाक्षेत्र का होने की वजह से मोदीनगर फायर आफिसर आरके यादव को इसकी सूचना दी । इसके बाद मोदीनगर , वैशाली, साहिबाबाद आदि स्थानों से भी गाडियां पहुंची। 14 गाड़ियों ने रात भर काम किया और करीब 65 बार टैंकरों में पानी भरकर लाया गया। सुबह करीब 11बजे आग पर काबू पाया। मोदीनगर तहसीलदार उमाकांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे। परतापुर इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना स्थल मोदीनगर क्षेत्र का है।

खास बातें:
मेरठ, गाजियाबाद जिलों की 14 गाड़ियों ने 12 घंटे में आग पर पाया काबू
आग से 10 करोड़ के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed