{"_id":"5abbfd134f1c1bf8298b46cf","slug":"81522269459-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोदियों ने फूंका विधायक सहंद्र रामाला का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोदियों ने फूंका विधायक सहंद्र रामाला का पुतला
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद ने फूंका छपरौली विधायक का पुतला
मेरठ। राज्यसभा चुनाव में छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला द्वारा वोट निरस्त कराकर पार्टी की किरकिरी कराने से रालोदियों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। बुधवार को कमिश्नरी पार्क पहुंचे रालोदियों ने पार्टी से निष्कासित किए गए छपरौली विधायक का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि भाजपा की गोद में बैठकर विधायक ने छपरौली की जनता को जो धोखा दिया है उसे लोग जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि रमाला अपने दम पर गांव का प्रधान नहीं बन सकता और जिस पार्टी ने उसे विधायक बनाया, इसने उसे ही खत्म करने का षडयंत्र रचा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश महासचिव इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र खजूरी, रतन सिंह, अनिल चौधरी, रजत बेधड़क, सोनू प्रताप, विशाल चौधरी, वरुण करनावल आदि मौजूद रहे।