{"_id":"5aaad60c4f1c1bb9758b5930","slug":"81521145356-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक विवाह मंडप संचालकों को दिया समय पर नहीं खुलेगी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक विवाह मंडप संचालकों को दिया समय पर नहीं खुलेगी सील
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। विवाह मंडपों पर लगी सील तभी हटेगी जब वह शत प्रतिशत पैसा जमा कर देंगे। आयुक्त ने एमडीए वीसी को कहा है कि पूरा पैसा एक साथ जमा होने पर ही सील हटेगी।
एमडीए ने विवाह मंडपों सील किए तो 13 विवाह मंडप संचालकों ने करीब 72 लाख रुपये धरोहर राशि के रूप में जमा करा दिए। लेकिन बिना पूरी रकम जमा किए एमडीए ने सील हटाने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को फिर से मंडप संचालकों आयुक्त से मिलकर कुछ समय मांगा। आयुक्त ने कहा कि 31 मार्च तक विवाह मंडपों पर कार्रवाई नहीं होगी। सारा पैसा एक साथ जमा कर मानचित्र स्वीकृत कराना होगा। मंडप समायोजन के दायरे में भी नहीं आता है। उसका ध्वस्तीकरण होगा। इस बाबत उन्होंने एमडीए वीसी को सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। इस मौके पर करुणेश नंदन गर्ग, सुबोध गुप्ता, विपुल सिंघल, मनोज गुप्ता, राकेश, देवेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजीव शारदा, सुनील जैन, समर अलवी आदि मौजूद रहे।