फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वैली बाजार से खैर नगर चौराहे तक सड़क खस्ताहाल

वैली बाजार से खैर नगर चौराहे तक सड़क खस्ताहाल

Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
वैली बाजार से खैर नगर चौराहे तक सड़क खस्ताहाल
मेरठ। वैली बाजार से खैरनगर चौराहे के बीच मुख्य मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। लेकिन कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने अभी तक इस जनसमस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

वैली बाजार से लेकर खैर नगर चौराहे तक पहले डामर की सड़क थी। लेकिन करीब पांच साल पहले इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क का निर्माण किया गया था। कई जगह टाइल्स टूट फूट चुकी है, तो कई जगह टाइल्स गायब होने से गड्ढे हो चुके हैं। डामर की सड़क न होने के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों व स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

खैर नगर में थोक और फुटकर दवा बाजार है, जहां मेरठ मंडल से लोग दवाइयां खरीदने आते हैं। मेरठ केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल का कहना है कि वैली बाजार से खैर नगर चौराहे तक टाइल्स की यह सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। रोजाना यहां जाम लगता है तो कई लोग वाहन फिसलने से चोटिल होते हैं। उन्होंने 30 जनवरी को नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें सड़क की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए टाइल्स के स्थान पर डामर की सड़क बनवाने की मांग की थी। नगरायुक्त ने इस संबंध में निगम के चीफ इंजीनियर को निर्देश भी जारी कर दिए थे। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी। इसके अलावा कांग्रेस नेता मनजीत सिंह कोछड़, शहर कांग्रेस के प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा और उपाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद के अनुसार वे भी इस संबंध में मंडलायुक्त और नगरायुक्त से सड़क की हालत सुधारने की मांग कर चुके हैं। लेकिन इसकी अभी तक सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय व्यापारी गुड्डू, नरेश चंद गुप्ता, अरुण शर्मा, सुशील गर्ग आदि का कहना है कि उनकी तरफ से मंडलायुक्त से मांग की गई है कि इस पूरे मार्ग का निर्माण कराकर जनता को इस जटिल समस्या से मुक्ति दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed