फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पेड़ से टकराई स्कूल की बस, बचा बड़ा हादसा

पेड़ से टकराई स्कूल की बस, बचा बड़ा हादसा

Sat, 16 Dec 2017 02:38 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई स्कूल की बस, बचा बड़ा हादसा
पेड़ से टकराई स्कूल बस, बचा बड़ा हादसा
विज्ञापन

गंगानगर/मेरठ। भगत लाइन के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। जेपी एकेडमी की बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल बस से चालक ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खो बैठा। बस पेड़ से जा टकराई। पेड़ के नीचे दबकर बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा घायल हो गया, जबकि बस में सवार 16 स्कूली बच्चे चोटिल हो गए। सेना के जवानों ने दंपति और स्कूली बच्चों को बचाया। इस दौरान मवाना रोड करीब एक घंटा जाम रही।
पुलिस के अनुसार बस रजपुरा मोड़ स्थित जेपी एकेडमी की थी। रूट नंबर छह की यह बस दोपहर करीब 1:50 बजे 16 छात्र-छात्राओं को घर छोड़ने जा रही थी। कसेरुखेड़ा मोड़ पार करते ही चालक ने बस को दौड़ा दिया। भगत लाइन से थोड़ा आगे चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस रांग साइड में पहुंच गई। पहले एक्टिवा सवार दो शिक्षिकाएं बस की चपेट में आने सब बचीं। फिर बस लहराती हुई पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाका सा हुआ और पेड़ का तना करीब एक मीटर तक बस के अगले हिस्से में घुस गया। इस दौरान दूसरा पेड़ टूट गया।
विज्ञापन

बिलख पड़ीं छात्राएं
इस दौरान पेड़ के नीचे एक युवक बाइक रोककर मोबाइल पर आयी कॉल सुन रहा था। दंपति और उनका बच्चा पेड़ के नीचे दब गए। इस दौरान भगत लाइन के पास मौजूद सेना के जवान बिना एक पल गंवाए वहां पहुंचे और पेड़ उठाकर दंपति को निकाला। बस का गेट न खुलने पर शीशे तोड़कर चालक साइड से स्कूली बच्चों को निकाला गया। हादसे से दहशत में आईं छात्राएं बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक हुआ फरार
हादसे के बाद बस चालक बच्चों को मुसीबत में ही छोड़कर फरार हो गया। हालांकि उसने स्कूल प्रशासन को जरूर इसकी सूचना दे दी थी। जिसके बाद दूसरी स्कूल बस से बच्चों को उनके घर छोड़ा गया। बाद में मौके पर यूपी 100 पुलिस, सिविल लाइन और लालकुर्ती पुलिस पहुंची। एसओ सिविल लाइन कमलेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी बस चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें
- भगत लाइन के पास ओवरटेक के समय तेज रफ्तार बस से नियंत्रण खो बैठा था चालक
- पेड़ के नीचे दबकर दंपति घायल, बस में सवार 16 बच्चे चोटिल, मवाना रोड पर लगा जाम
- सेना के जवानों ने बस के शीशे तोड़कर निकाले बच्चे, पेड़ उठाकर दंपति को बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed