फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण में कामयाबी का पढ़ाया गया पाठ

स्वच्छता सर्वेक्षण में कामयाबी का पढ़ाया गया पाठ

Sat, 16 Dec 2017 02:38 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में कामयाबी का पढ़ाया गया पाठ
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण में मेरठ का नाम सुंदर शहरों में सम्मिलित कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जहां एक संस्था के सहयोग से मोबाइल पर एप डाउन लोड कराया जा रहा है। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही एप के माध्यम से महानगर की जनता को जोड़कर शहर को स्वच्छ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आगामी 4 जनवरी को केंद्र सरकार की सर्वेक्षण टीम मेरठ पहुंच रही है। टीम के सदस्य जहां शहर में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। वहीं फोन पर जनता से स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित सवाल भी पूछेंगे। जनता के उचित जवाब पर मेरठ को नंबर मिलेंगे। यदि जनता ने सही जवाब नहीं दिया तो मेरठ को एक बार फिर गंदे शहरों में शामिल रहना पड़ सकता है। स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए नगर निगम प्रशासन कार्य कर रहा है। मोबाइल पर एप के माध्यम से जहां जनता से गंदगी की फोटो और शिकायतें मांगी जा रही हैं। वहीं निगम अपने स्तर से सफाई कराने का भी प्रयास कर रहा है। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने सभी अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि वह एक सप्ताह में पूरी जानकारी अपडेट करें। बैठक में अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता मोइनुददीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुंवरसेन, लेखा अधिकारी मनोज त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed