फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका योगेश का पुतला

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका योगेश का पुतला

Wed, 13 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका योगेश का पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका योगेश वर्मा का पुतला
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन कर पूर्व विधायक योगेश वर्मा का पुतला फूंका। प्रदेश महामंत्री राजकुमार कौशिक ने बताया कि योगेश वर्मा जानबूझकर वोट बैंक के लालच में एक समुदाय को खुश करने की खातिर कभी कमेला चलवाने की बात करते हैं तो कभी पूर्व महापौर का बोर्ड हटवाने जैसे आपत्तिजनक शब्दों को प्रयोग करते हैं। यहीं नहीं शपथ ग्रहण समारोह में वंदेमातरम गाने वालों पर डंडे का प्रयोग करने संबंधी टिप्पणी भी की। उनकी इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में मांग की कि योगेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई कर नगर निगम सदन में उनके प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इस दौरान सुनील शर्मा, शाहफैसल, शम्मी राणा, कुलविंदर लांबा, मुकेश दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा, सुंदर रूपक अग्रवाल, संजीव सक्सेना, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed