{"_id":"5a11e0184f1c1bdb538be3ac","slug":"81511120920-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी की चेयरमैन राजबाला के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टटीरी की चेयरमैन राजबाला के खिलाफ मुकदमा
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टटीरी की चेयरमैन राजबाला के खिलाफ मुकदमा
बागपत / मंगलौर।
कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला से तमंचा बरामद करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजबाला डा. एनडी अरोड़ा से रंगदारी मांगने के मामले में रुड़की जेल में बंद है।
पिछले सप्ताह आवास विकास कालोनी निवासी डॉ. एनडी अरोड़ा की ओर से कुख्यात सुनील राठी और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था कि बागपत जेल में बंद कुख्यात ने 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। उसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बागपत पुलिस की मदद से कुख्यात की मां राजबाला को टिकरी से गिरफ्तार किया था। उसके बाद से राजबाला रुड़की जेल में बंद है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद राजबाला को पीसीआर पर लेने का प्रयास कर रही थी। शनिवार को कोर्ट ने सात घंटे की पीसीआर दी। इस पर पुलिस ने पीसीआर के दौरान राजबाला से नारसन क्षेत्र से तमंचा बरामद किया था। माना जा रहा है कि इससे राजबाला की मुश्किलें ओर बढ़ेंगी। सिविल लाइंस कोतवाल साधना त्यागी की ओर से मंगलौर कोतवाली में राजबाला के खिलाफ अवैध रूप से तमंचा रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि राजबाला के खिलाफ मंगलौर में मुकदमा दर्ज किया गया है।