{"_id":"59fb895c4f1c1b65548baaf9","slug":"81509656924-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के कनेक्शट काटने की गई टीम का विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के कनेक्शट काटने की गई टीम का विरोध, हंगामा
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सांसद ने सीईओ को पत्र लिखा, कहा पेयजल, बिजली आपूर्ति न की जाए बाधित
मेरठ। कैंट में बंगला नंबर 210 बी में पानी का कनेक्शन काटने की घोषणा करने के बाद बृहस्पतिवार को जब कैंट बोर्ड की टीम मौके पर पहुंचे तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने टीम का घेराव किया। विरोध की वजह से कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सीईओ राजीव श्रीवास्तव को पत्र लिखा कि पेयजल और बिजली आपूर्ति बाधित न की जाए। कैंट बोर्ड ने उक्त बंगला परिसर में रह रहे करीब 90 परिवार का पानी का कनेक्शन काटने की बात कही थी। अवैध निर्माण की वजह से यह कार्रवाई की जानी थी। मौके पर विरोध की वजह से नहीं हुई। पत्र में कहा उक्त बंगले में मौजूद मकानों को नियमित करने का विकल्प रक्षा मंत्रालय के विचाराधीन है। इस बारे में 2015 और 2016 में तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आश्वासन भी दिया था। रक्षामंत्री से वार्ता के बाद जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार कार्रवाई करना उचित होगा।