फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   78.92 lakh recovery notice to Reliance Jio

रिलायंस जियो को 78.92 लाख रुपये वसूली का नोटिस

Mon, 31 Jan 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
78.92 lakh recovery notice to Reliance Jio
रिलायंस जियो को 78.92 लाख रुपये वसूली का नोटिस
विज्ञापन

मेरठ। रिलायंस जियो इंफोकॉम कंपनी ने शहर में दो हजार से अधिक स्थानों पर केबिल डालने के लिए खंभे तो लगा दिए, लेकिन नगर निगम को किराया देना भूल गई। अब निगम प्रशासन ने कंपनी को 78,92,910 लाख रुपये बकाए का नोटिस भेजा है। चेतावनी दी कि शीघ्र बकाया राशि जमा नहीं की तो आरसी तहसील को भेज दी जाएगी और खंभे जब्त कर लिए जाएंगे।

महानगर में जिओ ने कनेक्शन बांटे हुए हैं। इसके लिए शहर की सड़कों पर खंभे लगाए हुए हैं। अपर नगरायुक्त ममता मालवीय का कहना है कि रिलायंस जियो कंपनी ने 2019 में शहर में केबिल डालने के लिए जगह-जगह खंभे लगाने की अनुमति मांगी थी। जिसकी एवज में नगर निगम को किराया देना तय हुआ था। पहली बार जमानत राशि के रूप में कुछ धनराशि जमा भी की थी। लेकिन उसके बाद कंपनी के किसी भी अधिकारी ने न तो खंभों की संख्या उपलब्ध कराई और न ही किराया जमा किया। कंपनी पर एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2022 तक 78,92,910 लाख रुपये किराया बनता है। कंपनी के खिलाफ आरसी जारी की जा रही है। धनराशि शीघ्र जमा न करने पर खंभे जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed