{"_id":"6afe983c268048a6430cb3db","slug":"77-year-old-freedom-movement-activist-missing-for-10-days-after-leaving-home-for-ghaziabad-in-meerut-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले लोकतंत्र सेनानी लापता, 10 दिन से नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले लोकतंत्र सेनानी लापता, 10 दिन से नहीं मिला सुराग
Thu, 19 Nov 2026 12:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:03 PM IST
सार
मेरठ के खरखौदा निवासी 77 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी मंशाराम गुप्ता आठ नवंबर को गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दस दिन बाद भी उनका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानी मंशाराम गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के खरखौदा कस्बे के मुख्य बाजार निवासी लोकतंत्र सेनानी मंशाराम गुप्ता (77) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। आठ नवंबर को गाजियाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले मंशाराम का दस दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। उनके वापस नहीं लौटने से परिजन परेशान हैं। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर तलाश करने के साथ ही पुलिस से उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, मंशाराम गुप्ता आठ नवंबर को घर से निकले थे। उन्होंने गाजियाबाद जाने की बात कही थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। शुरुआत में परिजनों ने उनके आने का इंतजार किया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब उनसे संपर्क नहीं हो सका तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ मौसम: सुबह-शाम स्मॉग का असर, दिन में धूप से राहत; AQI 193, बागपत में 209 और गाजियाबाद में 228
विज्ञापन
Trending Videos
रिश्तेदारों और परिचितों से भी नहीं मिली जानकारी
मंशाराम गुप्ता के लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया। संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश की गई, लेकिन कहीं से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार तलाश के बावजूद सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।
पुत्रवधू ने थाने पहुंचकर दी गुमशुदगी की सूचना
परिजनों की ओर से तलाश किए जाने के बाद भी मंशाराम का पता नहीं चला तो 15 नवंबर को उनकी पुत्रवधू रेनू गुप्ता थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी और मंशाराम गुप्ता को तलाशने की मांग की। परिवार ने पुलिस से उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।