फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   77 percent voting in meerut bar association election

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में शांतिपूर्ण हुआ 77 प्रतिशत मतदान

Sat, 18 Dec 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
77 percent voting in meerut bar association election
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में 77 फीसदी पड़े वोट
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन की अगुवाई करने वाली मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव में शुक्रवार को सुबह नौ से शाम चार बजे तक 77 फीसदी मतदान हुआ। पंद्रह पदों पर 46 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। छह लोगों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। मतगणना रविवार को सुबह नौ से शुरू होगी।
शुक्रवार को पंडित नानक चंद सभागार में सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हुई। शाम चार बजे तक कुल 3666 में से 2822 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल लेकर मतदान करने पहुंचे पांच अधिवक्ताओं के मतपत्र निरस्त कर दिए गए। सभागार में 17 बूथों से मतपत्र दिए गए और 50 बूथों पर मतदान हुआ।
विज्ञापन

--
सुशील गुप्ता पैनल
अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर परवेज आलम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शीशपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राजेश उप्पल व यशवन्त चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश कुमार तोमर, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर केपी यादव, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर प्रवीन कुमार गुर्जर, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर सुनील कुमार कौरी,
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जितेन्द्र सिंह पैनल
अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र सिंह बना, महामंत्री पद पर अनुज कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष पद पर उर्वशी सिंह व सुलक्षण वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर राजीव लूथरा, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर श्रवण कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर धीरज शर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर विशाल अहमद।
--
गजेन्द्र पाल सिंह पैनल
अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र पाल सिंह, महामंत्री पद पर अजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर मंयक गुप्ता व प्रेरणा वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर ठा. रविन्द्र कुमार सोम, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर विनय दहिया, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अंकुर वर्मा,
संयुक्त सचिव प्रकाशन पर पारस गैरा।
--
ये रहे निर्दलीय उम्मीदवार
महामंत्री पद पर महिला उम्मीदवार रंजना चौधरी, सुनील राणा व सतीश कुमार रूहासा, चुनावी मैदान में हैं।
कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर आदित्य शारदा अरविन्द शर्मा, अरूण कुमार, अग्रवाल, जयकरण, मनोज वाजपेयी, नीरा सिंह, मौहम्मद हारून, प्रियंक देव शर्मा, गौरव ऐरन, गौरव प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, संजय कुमार, सविता रानी, कुमारी शुभम जैन चुनाव मैदान में है।
--
नेता भी पहुचे वोट डालने
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता सुनील भराला, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल
सिंह, कांग्रेसी नेता युसुफ कुरैशी, संदीप पहल, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप अरोडा भी वोट डालने पहुंचे।
--
प्रत्याशी समर्थकों की लगी कतार
मतदान केंद्र के बाहर सभी उम्मीदवारों के समर्थक कतार में खड़े रहे और अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। कतार में महिला अधिवक्ता भी रहीं।
---
इनकी निगरानी में किया गया मतदान
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एसपी रस्तौगी, कुलवंत सिंह, जगदीश सिंह सिरोही, चौ. नरेन्द्र पाल सिंह, सतेन्द्र जैन व चुनाव अधिकारी आरएच अंसारी, नेपाल सिंह सोम, चरण सिंह त्यागी, ओमवीर शर्मा, जगदीश गिरी, सहदेव सोम की देखरेख में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

--
अधिवक्ता सुभाष चंद त्यागी के निधन पर शोक
वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद त्यागी का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। सुभाष त्यागी मेरठ बार एसोसिएशन व एनएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं त्यागी ब्राह्मण छात्रावास के पूर्व वार्डन भी रहे हैं। उनके अन्तिम संस्कार के दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed